त्वेसा जाबरा लेडीज ओपन में संयुक्त दसवें स्थान पर

त्वेसा जाबरा लेडीज ओपन में संयुक्त दसवें स्थान पर

त्वेसा जाबरा लेडीज ओपन में संयुक्त दसवें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 5, 2021 6:41 am IST

एवियन ले बैंस ( फ्रांस ), पांच जून ( भाषा ) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने जाबरा लेडीज ओपन गोल्फ के दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए चार अंडर 67 के स्कोर के साथ संयुक्त दसवां स्थान हासिल किया ।

गुरूग्राम की इस गोल्फर ने पहले दौर में चार ओवर 75 का स्कोर किया था ।

पहले दौर के बाद त्वेसा संयुक्त 52वें स्थान पर थी लेकिन अब लगातार दूसरी बार लेडीज यूरोपीय टूर में शीर्ष दस में जगह बनाने के करीब है ।

जर्मनी की ओलिविया कोवान ने 69 का स्कोर करके गत चैम्पियन अनाबेल डिमोक के साथ बढत बना ली है।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में