BSF SI Caught with Girlfriend: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था सब-इंस्पेक्टर.. बीवी पहुंची पुलिस लेकर तो छिपाया बाथरूम में, देखें Video

कथित तौर पर इंदौर से जुड़े इस वीडियो में एक महिला कुछ पुलिस अफसरों के साथ एक होटल में पहुंचती है। उसका दावा था कि उसका पति, जो कि कथित तौर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में SI के पद पर है, वह होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका हुआ है।

BSF SI Caught with Girlfriend: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था सब-इंस्पेक्टर.. बीवी पहुंची पुलिस लेकर तो छिपाया बाथरूम में, देखें Video

BSF SI Caught with Girlfriend in Hotel Room || Image- Mandeep RajBhar FILE

Modified Date: September 2, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: September 2, 2026 3:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होटल में गर्लफ्रेंड संग मिलने का दावा
  • पत्नी पुलिस लेकर होटल पहुंची
  • वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

इंदौर: शादी के बाद दीगर लड़के-लड़कियों से प्यार-मोहब्बत और विवाहेत्तर संबंधों से जुड़े मामलों की बाढ़ सी आ गई है। सोशल मीडिया में हर दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जब विवाहेत्तर संबंधों के चलते हंसता-खेलता परिवार उजड़ जाता है। (BSF SI Caught with Girlfriend in Hotel Room) ताजा मामला इंदौर का बताया जा रहा है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को दीगर महिला, जो कथित तौर पर युवक की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है, उसके साथ रंगे हाथों धर दबोचा है। हालांकि IBC24 स्वतंत्र तौर पर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या है मामला?

दरअसल, कथित तौर पर इंदौर से जुड़े इस वीडियो में एक महिला कुछ पुलिस अफसरों के साथ एक होटल में पहुंचती है। उसका दावा था कि उसका पति, जो कि कथित तौर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में SI के पद पर है, वह होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिसकर्मी दरवाजा खटखटाते हैं तो एक शख्स बाहर आता है। उसके बाहर आते ही पुलिस अंदर दाखिल होती है और खोजबीन शुरू कर देती है। इस बीच होटल रूम के बाथरूम से एक युवती बाहर आती है। (BSF SI Caught with Girlfriend in Hotel Room) युवती को सामने पाकर पत्नी गुस्से में उस पर हमले की कोशिश करती है, लेकिन पुलिस के अफसर उन्हें डांट-डपटकर रोक देते हैं। अब यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील

वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा

सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown