अमेरिका युनाइटेड कप मिश्रित टीम टूर्नामेंट के फाइनल में
अमेरिका युनाइटेड कप मिश्रित टीम टूर्नामेंट के फाइनल में
सिडनी, सात जनवरी ( एपी ) टेलर फ्रिट्स ने पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की जिसके दम पर अमेरिका ने युनाइटेड कप मिश्रित टीम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
फ्रिट्ज ने हुरकाज को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर अमेरिका को 3 . 0 की विजयी बढत दिलाई । इससे पहले जेसिका पेगुला और फ्रांसिस टियाफो ने अपने अपने एकल मैच जीते थे ।
दूसरा सेमीफाइनल इटली और मिस्र के बीच खेला जा रहा है जिसमें इटली ने 2 . 0 से बढत बना ली है। अब नजरें मिस्र के स्टेफानोस सिटसिपास और इटली के मातेओ बेरेतिनी के बीच होने वाले एकल मैच पर टिकी हैं ।
भाषा
मोना आनन्द
आनन्द

Facebook


