विराट कोहली ने क्यों कहा- ‘आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा’, जानिए

विराट कोहली ने क्यों कहा- ‘आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा’, जानिए

विराट कोहली ने क्यों कहा- ‘आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा’, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 18, 2018 8:00 am IST

बेंगलुरु। आईपीएल 2018 के तहत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को हुए मुकाबले में आरसीबी के बनाए 218 रन में एबी डिविलियर्स ने न केवल 69 रन की शानदार पारी खेली बल्कि फील्डिंग में भी अपना जौहर दिखाया। मैच में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा  जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। यहां तक कि मैच के बाद विराट कोहली को यह कहते हुए ट्वीट करना पड़ा कि ‘आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा’। डिविलियर्स ने यह कैच उस वक्त पकड़ा जब टीम को विकेट की सख्त जरूरत थी

बता दें कि उस वक्त सनराइजर्स की ओर से एलेक्स हेल्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे शिखर धवन के जाने के बाद एलेक्स हेल्स बड़े शॉट्स मार रहे थे। इस वक्त तक वे 3 छक्के और 2 चौके जड़ चुके थे। उन्होंने मोइन अली की गेंद पर लेग पर शानदार शॉट मारा। ऐसा लग रहा था कि यह सीधे छक्के की ओर जाएगी। लेकिन इसी दौरान डिविलियर्स हवा में नजर आए और उन्होंने एक हाथ से कैच लपक लिया। उन्होंने लेग की तरफ शानदार शॉट खेला बॉल छक्के की तरफ जा रही थी लेकिन डिविलियर्स बीच में आए और एक हाथ से कैच पकड़ लिया। डिविलियर्स के ऐसा कैच लपकने को देखकर विराट कोहली भी हैरान हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा’।


लेखक के बारे में