वेस्टइंडीज ने पहले दिन लंच तक 90 रन पर पांच विकेट गंवाये

वेस्टइंडीज ने पहले दिन लंच तक 90 रन पर पांच विकेट गंवाये

वेस्टइंडीज ने पहले दिन लंच तक 90 रन पर पांच विकेट गंवाये
Modified Date: October 2, 2025 / 11:35 am IST
Published Date: October 2, 2025 11:35 am IST

 अहमदाबाद, दो अक्टूबर (भाषा) वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ शुरुआती दिन लंच तक 90 रन पर पांच विकेट गंवा दिये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवर से संघर्ष किया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

पारी के 24वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर शाई होप (26) के बोल्ड होते ही लंच की घोषणा कर दी गयी। कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिये।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में