विश्व कप विजेात भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित
विश्व कप विजेात भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित
मैड्रिड, 13 मार्च (भाषा) भारत की महिला क्रिकेट टीम को पिछले साल पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
लॉरेस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की।
भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है।
लॉरेस स्पोर्ट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है।’’
इसके साथ ही टीम पुरुष लॉरेस वर्ग के लिए नामित हुए भारतीय खिलाड़ियों के खास समूह में शामिल हो गई है जिसमें विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और ऋषभ पंत (2025) शामिल हैं।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


