जिम्बाब्वे ने बनाये सात विकेट पर 152 रन
जिम्बाब्वे ने बनाये सात विकेट पर 152 रन
हरारे, 13 जुलाई (भाषा) जिम्बाब्वे ने शनिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के खिलाफ सात विकेट पर 152 रन बनाये।
जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिंकदर रजा 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा टाडिवानाशे मारूमनी ने 32 और वेस्ली माधेवेरे ने 25 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए खलील अहमद ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।
पदार्पण करने वाले तुषार देशपांडे ने भी एक विकेट झटका।
वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को भी एक एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


