पनवेल में 1.83 लाख का गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद, एक गिरफ्तार

पनवेल में 1.83 लाख का गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद, एक गिरफ्तार

पनवेल में 1.83 लाख का गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद, एक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 30, 2020 11:42 am IST

ठाणे, 30 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पनवेल में 1.83 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त कर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को नवी मुंबई पुलिस ने दी।

पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जय लांडगे ने बताया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर रायगढ़ जिले के पनवेल के पास करंजडे में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने एक कार से प्रतिबंधित गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद किया। इसके मालिक का पता लगाया गया और उसके घर पर छापेमारी के दौरान कुछ अन्य सामान बरामद किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी वीरेंद्र गुप्ता (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लांडगे ने कहा कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के अलावा 1.47 लाख रुपये की आठ एलईडी स्क्रीन, चार लाख रुपये की एक कार और 50,230 रुपये नकद जब्त की गई।

गुप्ता पर भादसं की धारा 188, 272 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज


लेखक के बारे में