आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 28, 2021 2:47 pm IST

अमरावती, 28 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले सामने आए। यह 26 नवंबर के बाद से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 8,98,815 हो गए।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी कोविड-19 के 5,394 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में 8,86,216 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7,205 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में