मथुरा में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार

मथुरा में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार

मथुरा में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 12, 2021 1:27 pm IST

मथुरा, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में थाना जमुनापार क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार समेत चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद बालिका ने घर जाकर परिजनों को रोते-रोते पूरी घटना बताई। सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं संबंधित अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में नामज़द दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बालिका रविवार दोपहर एक बजे गांव में ही सामान खरीदने मुकेश की दुकान पर गई थी । उन्होंने बताया कि दुकानदार मुकेश ने बालिका को घर में अंदर बुला लिया जहां उसने और उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुकानदार मुकेश और एक आरोपी मनोज को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य – शिब्बू एवं ओमवीर – की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में