अंबिकापुर में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, मरीजों में 2 निगम कर्मी और हेल्थ आफिसर भी शामिल

अंबिकापुर में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, मरीजों में 2 निगम कर्मी और हेल्थ आफिसर भी शामिल

अंबिकापुर में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, मरीजों में 2 निगम कर्मी और हेल्थ आफिसर भी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 14, 2020 4:32 pm IST

सरगुजा। अंबिकापुर में फिर से 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इन संक्रमितों में 2 निगम कर्मी समेत एक रूरल हेल्थ आफिसर भी शामिल है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भाजपा ने कसा तंज, मध्यप्रदेश और राजस्थ…

बता दें कि इसके पहले आज स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : बीमा का लाभ लेने की अंतिम तारीख 15 जु…

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में बिलासपुर से 18, सुकमा से 18, नारायणपुर से 18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनांदगांव से 7, कोंडागांव से तीन, रायगढ़ से 2, कोरबा से 2, कांकेर से 2, दुर्ग से 1, गरियाबंद से 1, सूरजपुर से 1, जशपुर से 1, बस्तर से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें : अब डेढ़ नहीं दो रुपए किलो में गोबर खरीदेगी सरकार, भूपेश कैबिनेट ने …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com