महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 1,362 नए मामले, 22 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 1,362 नए मामले, 22 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 1,362 नए मामले, 22 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 9, 2021 9:40 am IST

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), नौ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के 1,362 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 94,035 हो गई। वहीं, 22 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,895 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 1,362 नए मामलों में से 878 मामले औरंगाबाद शहर और 484 जिले के ग्रामीण इलाकों से सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन 22 लोगों की मौत हुई, उनमें से 18 मरीजों की मौत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में, तीन की निजी अस्पतालों और एक की मौत नगर निगम अस्पताल में हुई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 14,845 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 84.31 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में