जबलपुर में कोरोना से हुई 13वीं मौत, 308 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, रविवार को होगा टोटल लॉकडाउन

जबलपुर में कोरोना से हुई 13वीं मौत, 308 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, रविवार को होगा टोटल लॉकडाउन

जबलपुर में कोरोना से हुई 13वीं मौत, 308 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, रविवार को होगा टोटल लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 13, 2020 11:20 am IST

जबलपुर। जबलपुर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, यहां कोरोना से तेरहवीं मौत की पुष्टि हुई है। जिले के पाटन की रहने वाली 70 वर्षीय महिला को कल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसका कोरोना सैंपल लिया गया था जो आज जांच में पॉजिटिव आया है।

ये भी पढ़ें: हाथियों की मौत पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने किया पलटवार, हजारों गौवंश की मौत पर चुप रहने का लगाया आरोप

महिला के अलावा उसके बेटे को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। जबलपुर में आज एक मौत सहित कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढकर 308 हो गया है। जबलपुर में बीते दो दिनों से अब तक कोरोना से 2 मौत सहित 25 नए केस सामने आए हैं जिसके चलते रविवार 14 जून को एक बार फिर शहर को लॉकडाऊन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन के आद…

जबलपुर में हुई कोरोना से मौतों के मामले में जिले के सीएमएचओ का कहना है कि मौत के सभी मामले पहले से किसी ना किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक जबलपुर में 13 मौत सहित कोरोना के कुल 308 मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से कुल 229 मरीजों को केन्द्र की गाईडलाईन के तहत हॉस्पिटल्स से डिस्चार्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, इस जिले में झूमकर बर…

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रशासन ने तैयारी की है, निजी अस्पतालों के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई है, सभी निजी अस्पतालों को गाइडलाइन के मुताबिक मरीजों के इलाज के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन ने अस्पतालों में करीब 1 हज़ार वेंटिलेटर युक्त बिस्तरों की व्यवस्था की है। कोविड केयर सेंटर्स में करीब 5 हज़ार बेड्स की व्यवस्था की गई है। जबलपुर में गुरुवार से अब तक 2 मौत सहित 25 कोरोना मरीज मिले हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com