भोपाल में फिर से मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 54 हुई मरीजों की संख्या

भोपाल में फिर से मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 54 हुई मरीजों की संख्या

भोपाल में फिर से मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 54 हुई मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 6, 2020 9:11 am IST

भोपाल। राजधानी में फिर से आज 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ ही अब भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। आज की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पायी गई है। CMHO सुधीर कुमार डेहरिया ने इस बात की पुष्टी कर दी है।

ये भी पढ़ें:विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महावीर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी, अपने संदेश में कही ये बात

बता दें कि आज सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार 5 नए मरीज मिले हैं, इसके बाद सैम्पलों की जांच में 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे बाद अब राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अर्धशतक के अंकों को पार कर गई है।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने जलाया दीया, तो भ…

गौरतलब है कि इसके पहले भी आज 23 नए मरीजों की पुष्टी हो चुकी है, ये कल की रिपोर्ट में पाए गए थे, इनमें से 20 लोग जमात में शामिल होने वाले लोग थे, इस प्रकार से देखा जाए तो कल और आज में राजधानी में मरीजों का ग्राम एकाएक बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: कोटा में कोरोना से पहली मौत, 60 साल के शख्स ने तोड़…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com