ठाणे में कोविड-19 के 1,697 नए मामले, 59 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 1,697 नए मामले, 59 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 1,697 नए मामले, 59 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 15, 2021 4:09 am IST

ठाणे, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,697 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,97,810 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये सभी मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए।

जिले में इस महामारी से 59 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 8,370 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,01,857 हो गए है जबकि मृतकों की सख्ंया 1,835 है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में