एमपी में बीते 24 घंटे में मिले 173 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 400 के पार, 6 हजार 331 ने जीती जंग

एमपी में बीते 24 घंटे में मिले 173 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 400 के पार, 6 हजार 331 ने जीती जंग

एमपी में बीते 24 घंटे में मिले 173 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 400 के पार, 6 हजार 331 ने जीती जंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 7, 2020 4:19 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेशभर में 173 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हजार 401 हो गई। वहीं अ​ब तक 6 हजार 331 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More News: परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले 12वीं के छात्रों ने किया विरोध प्र…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 173 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 223 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई।

Read More News: कोतवाली में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूट…

प्रदेश में 2 हजार 658 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 3 हजार 749 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे से 2390 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 203 है।

Read More News: दिग्विजय सिंह ने साधा सिंधिया पर निशाना, बोले ‘सरकार गिराने दुश्मन …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com