छत्तीसगढ़ में आज फिर मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 281

छत्तीसगढ़ में आज फिर मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 281

छत्तीसगढ़ में आज फिर मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 281
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 26, 2020 3:32 pm IST

रायपुर। प्रदेश फिर से नए 18 मरीज मिलें हैं, इसके साथ अब प्रदेश में 281 एक्टिव केस हो गए हैं। आज दिनभर में 68 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दिनभर में आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अंबेडकर अस्पताल की नर्सों ने किया अधीक्षक का घेराव, ICMR की गाइडलाइन के अनुसार मिले सुरक्षा वरना बहिष्कार

आज दिन भर की बात की जाए तो एक सुबह 14 नए मरीज सामने आए, उसके बाद दोपहर में 36 नए मरीज सामने आए इसके बाद शाम के 18 नए मरीज सामने आए हैं, इस प्रकार कुल 68 मरीजों का एक दिन में रिकॉर्ड आंकड़ा अब तक आज छत्तीसगढ़ में सामने आया है।

ये भी पढ़ें: MP में कोरोना मरीजों की संख्या 7 हजार के पार, 24 घं…

प्रदेश में अब तक कुल 360 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 281 है। अब तक 79 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आज कुल 7 मरीज डिस्चार्ज हुए, मुंगेली में सबसे ज्यादा 70 एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें: VIP की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से एसपी होंगे जिम्मे…

छत्तीसगढ़ में आज कुल 68 नए मरीज मिले हैं जो इस प्रकार हैं—
मुंगेली- 27
राजनांदगांव- 12
बेमेतरा- 13
बिलासपुर- 2
रायगढ- 1
बालोद- 6
कांकेर- 4
जशपुर- 2
बलरामपुर- 1
सूरजपुर- 1


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com