महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,854 नए मामले आए, 60 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,854 नए मामले आए, 60 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,854 नए मामले आए, 60 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 26, 2020 4:12 pm IST

मुंबई, 26 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 2,854 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,16,236 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 60 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,189 हो गई।

उपचार के बाद कुल 1,526 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,07,824 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 56,091 है।

मुंबई महानगर में दिन में 536 नए मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,90,336तक पहुंच गई, जबकि बीमारी के कारण 12 और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,068 हो गई।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में