इंदौर में 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की हेल्थ बुलेटिन में हुई पुष्टि
इंदौर में 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की हेल्थ बुलेटिन में हुई पुष्टि
इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी 22 नए मरीज सामने आए हैं।
पढ़ें- कोरोना वायरस, रेलवे ने 3250 डिब्बों को अलग इकाइयों में तब्दील किया,…
जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 235 पहुंच गई है। वहीं 23 संक्रमितों की अब तक मौत हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की हेल्थ बुलेटिन में इसकी पुष्टि की हुई है।
पढ़ें- सीएम शिवराज का ऐलान, आईफा अवॉर्ड की राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस की रोकथाम में होगा
बता दें बुधवार को भी 40 नए मरीज मिले थे। और इसी दिन 5 संक्रमितों की मौत भी हुई थी। प्रदेश सरकार ने ऐहतियात इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूर्णत: सील करने का फैसला किया है।
पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग का फरमान, कहा- बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले तो …
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 400 को पार कर गया है, वहीं प्रदेश में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अकेले इंदौर में ही 23 मौतें हुईं हैं।

Facebook


