इंदौर में फिर बढ़े 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 11 सौ सेंपल भेजे गए दिल्ली, एक मरीज की हुई मौत

इंदौर में फिर बढ़े 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 11 सौ सेंपल भेजे गए दिल्ली, एक मरीज की हुई मौत

इंदौर में फिर बढ़े 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 11 सौ सेंपल भेजे गए दिल्ली, एक मरीज की हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 13, 2020 6:32 am IST

इंदौर। जिले में फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, 22 नए पॉजेटिव मरीज ​फिर से मिले हैं। इनके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 328 हो गई है। वहीं एक पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही अब इंदौर में मृतकों की संख्या 33 पहुंच गई है ।

ये भी पढ़ें:इस साल 14237 करोड़ रु का अतिरिक्त कर्ज लेगी प्रदेश सरकार, केंद्र ने दी अनुमति

इंदौर से 1100 से अधिक सेम्पल दिल्ली भेजे गए हैं। जिसमे और भी पॉजिटिव मरीज बढ़ने की संभावना है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोविड 19 अस्पताल बढ़ाए जा रहे हैं। CMHO डॉ प्रवीण जड़िया ने पुष्टी कर दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे जमाती युवक के घर दबिश…

जाहिर है कि इंदौर शहर में कोरोना को लेकर अब चुनौती और बढ़ेगी, जहां 1100 सैंपल की जांच दिल्ली में तो लगभग 200 सैंपल की जांच इंदौर में होगी। 1300 लोगों की रिपोर्ट एक साथ आएगी, जहां एक साथ कई मरीज सामने आ सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों ने टास्क फोर्स भी बनाया है। रिपोर्ट आते ही गाड़ियां दौड़ेंगी, रेड जोन के अस्पतालों और क्वारेंटाइन सेंटरों में पुख्ता व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल…

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां 596 मरीज हो गए हैं, वहीं 60 मरीजों को ठीक किया गया है, साथ ही 46 मरीज यहां दम तोड़ चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com