सुपेबेड़ा: किडनी मरीजों के जांच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम में एक भी किडनी विशेषज्ञ नहीं
सुपेबेड़ा: किडनी मरीजों के जांच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम में एक भी किडनी विशेषज्ञ नहीं
गरियाबंद ज़िले के सुपेबेड़ा के किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज करने के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज रायपुर की टीम पहुंची तो ज़रूर लेकिन बदइंतज़ामी से ग्रामीण नाराज़ दिखे। प्रशासन ने 11 बजे बस के ज़रिए लोगों को देवभोग तो पहुंचा दिया लेकिन दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब डॉक्टरों का पहुंचना शुरू हुआ। मेडिकल टीम ने दोपहर क़रीब साढ़े तीन बजे तक सभी ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लिया। 51 लोगों की कमर की हड्डी में अस्थोफोरोसिस पाया गया है। इधर 26 सदस्यीय इस टीम में एक भी किडनी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों में नाराज़गी भी दिखी । कांग्रेस ने भी प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं । वहीं स्वास्थ्य आयुक्त ने हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया है ।

Facebook


