स्कूल खुलने के बाद 262 विद्यार्थी, 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित

स्कूल खुलने के बाद 262 विद्यार्थी, 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित

स्कूल खुलने के बाद 262 विद्यार्थी, 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 5, 2020 10:14 am IST

अमरावती, पांच नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी

स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रदू ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या की तुलना में संक्रमित छात्रों का आंकड़ा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में हालांकि कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा ‘‘कल (चार नवंबर को) करीब चार लाख छात्र स्कूल पहुंचे। संकमित छात्रों की संख्या 262 है, जो चार लाख छात्रों का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। यह कहना सही नहीं है कि स्कूल जाने की वजह से छात्र संक्रमित हुए। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 15 या 16 छात्र ही उपस्थित रहें। यह चिंता की बात नहीं है।’’

ये भी पढ़ें- ओडिशा में कोविड-19 से एक और पत्रकार का निधन

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 9.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 3.93 लाख विद्यार्थी स्कूल आए। कुल 1.11 लाख शिक्षकों में से 99,000 से अधिक शिक्षकों ने शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाया।

वीरभद्रदु ने बताया कि 1.11 लाख शिक्षकों में से करीब 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थी स्कूल बंद होने से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं उनकी पहुंच से बाहर हैं। स्कूल बंद रहने का असर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं पर भी पड़ेगा क्योंकि पढ़ाई रुकने के बाद उनके अभिभावक उनका बाल विवाह भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘हमारे लिए विद्यार्थी और शिक्षक, दोनों का ही जीवन महत्वपूर्ण है।’’

Read More News: बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बने : रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश में नौवीं, दसवीं तथा इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज दो नवंबर से पुन: खुल गए हैं। कक्षाएं बारी-बारी से तथा आधे दिन के लिए ही लग रही हैं।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.