ठाणे में कोविड-19 के 2,774 नए मामले, 42 और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 2,774 नए मामले, 42 और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 2,774 नए मामले, 42 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 3, 2021 4:00 am IST

ठाणे, तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,774 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,72,794 हो गई।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि महामारी से 42 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7,685 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।

स्थानीय प्रशासन ने स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 88,625 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,593 हो गई।

भाषा सिम्मी नेहा

नेहा


लेखक के बारे में