आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,986 मामले सामने आए, 23 और रोगियों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,986 मामले सामने आए, 23 और रोगियों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,986 मामले सामने आए, 23 और रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: October 18, 2020 2:01 pm IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 18 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,986 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को 7,83,000 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 4,591 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,40,000 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते चार महीने में एक दिन में सबसे कम 23 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 6,429 हो गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में