आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 310 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 310 नए मामले
अमरावती, 22 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 310 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस अवधि में 114 लोग संक्रमण मुक्त हुए।
राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और तापमान में वृद्धि के मद्देनजर एक अप्रैल से विद्यालयों को सिर्फ आधे दिन के लिए खोलने की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।
हालिया बुलेटिन के अनुसार संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,84,471 हो गई। वहीं अब तक 7,191 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब 2,382 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से सबसे ज्यादा चित्तूर में 492 मरीजों का उपचार चल रहा है।
इसी बीच राज्य शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों और तापमान में वृद्धि के मद्देनजर विद्यालयों को एक अप्रैल से आधे दिन के लिए खोलने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। विद्यालय एक अप्रैल से सुबह सात बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक संचालित होंगे।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


