महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 2, 2021 2:28 pm IST

मुंबई, दो जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 19,38,854 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसी अवधि में इस महामारी से 51 और रोगियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,631 हो गई है।

विभाग ने एक बयान में बताया कि 2,110 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,34,935 हो गई है।

राज्य में फिलहाल 53,137 रोगियों का इलाज चल रहा है।

वहीं मुंबई में संक्रमण के 593 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,94,660 हो गई। वहीं संक्रमण के कारण सात और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,132 हो गई है।

भाषा शुभांशि देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में