ठाणे में कोविड-19 के 3,242 नए मामले, 65 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 3,242 नए मामले, 65 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 3,242 नए मामले, 65 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 28, 2021 5:19 am IST

ठाणे, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 3,242 नए मामले आए जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 4,56,931 पर पहुंच गए।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये सभी नए मामले मंगलवार को दर्ज किए गए।

अधिकारी ने बताया कि इस महामारी से 65 और लोगों के जान गंवाने से जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 7,401 पर पहुंच गई। जिले में मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों की जानकारियां बुधवार को साझा नहीं की।

पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले 81,071 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,509 है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में