महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3314 नए मामले आए, 66 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3314 नए मामले आए, 66 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3314 नए मामले आए, 66 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: December 27, 2020 2:02 pm IST

मुंबई, 27 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,314 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,19,550 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में बताया कि राज्य में संक्रमण से 66 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,255 हो गई।

बयान के मुताबिक, उपचार के बाद 2,124 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,09,948 हो गई।

राज्य में अभी उपचाराधीन रोगियों की संख्या 59,214 है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में