ठाणे में कोविड-19 के 396 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 396 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 396 नए मामले, 10 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: July 22, 2021 6:19 am IST

ठाणे, 22 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 396 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 5,41,655 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। संक्रमण से 10 और लोगों के जान गंवाने से जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10,934 हो गयी है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,28,909 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,083 पर पहुंच गयी है।

भाषा गोला शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में