बस से भिड़ंत के बाद कार के परखच्चे उड़े , 5 की मौके पर मौत, दर्जनभर यात्री घायल

बस से भिड़ंत के बाद कार के परखच्चे उड़े , 5 की मौके पर मौत, दर्जनभर यात्री घायल

बस से भिड़ंत के बाद कार के परखच्चे उड़े , 5 की मौके पर मौत, दर्जनभर यात्री घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 29, 2019 2:40 am IST

उज्जैन। उज्जैन के सुमरखेड़ा इलाके में कार और बस की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन इनमें चार लोगों को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर दौरे पर, इन विकासकार्यों की देंगे सौगात, फिर दिल्ली होंगे रवाना

बताया जा रहा है सुमरखेड़ा के पास बस और कार आमने-सामने से भिड़ गए। टक्कर उतनी भीषण थी की बस से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार से शवों को बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से शव और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल दाखिल कराया।

पढ़ें- शिक्षा मंत्री को याद दिलाना अतिथि शिक्षकों को पड़ गय…

बस ग्वालियर से उज्जैन आ रही थी। लक्ष्मीपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही कार से बस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक पुरुष, दो महिला सहित दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार अजमेर शरीफ से होकर लौट रहे थे। सभी मृतक तराना के रहने वाले थे।

मरकाम को पीसीसी की कमान.. देखिए

 


लेखक के बारे में