महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 409 नए मामले, 26 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 409 नए मामले, 26 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 409 नए मामले, 26 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 14, 2021 4:17 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 409 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,25,137 हो गए।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 26 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,276 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.95 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,13,593 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,404 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में