महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 442 नए मामले, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 442 नए मामले, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 442 नए मामले, 11 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 5, 2021 4:34 am IST

ठाणे, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 442 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,34,453 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण 11 और मरीजों की मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,744 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों और संक्रमण से ठीक हो गए मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,343 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2,606 पहुंच गई।

भाषा सुरभि मानसी

मानसी


लेखक के बारे में