ठाणे में कोविड-19 के 469 नए मामले, 37 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 469 नए मामले, 37 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 469 नए मामले, 37 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 18, 2021 4:15 am IST

ठाणे, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 469 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 5,26,945 हो गए। संक्रमण से 37 लोगों के जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 10,427 हो गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1,14,408 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 2,456 है।

भाषा

गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में