मध्यप्रदेश के 47 जिलों में मिलेगी आंशिक राहत, इन पांच जिलों के लिए सख्त गाइड लाइन जारी

मध्यप्रदेश के 47 जिलों में मिलेगी आंशिक राहत, इन पांच जिलों के लिए सख्त गाइड लाइन जारी

मध्यप्रदेश के 47 जिलों में मिलेगी आंशिक राहत, इन पांच जिलों के लिए सख्त गाइड लाइन जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 21, 2020 3:50 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज लॉक डाउन के दौरान 47 जिलों में थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और धार में सख्त गाइड लाइन जारी की गई है। यहां किसी प्रकार की राहत नही दी जाएगी। वहीं अन्य जिलों में 20 से 33% कर्मियों के साथ में सरकारी कार्यालय खुल सकेंगे।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक जमलो मड़कम के परिजनों को 1 लाख की सहायता

बता दें कि मध्यप्रदेश के पांच जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जो कि रेडजोन में हैं इनमें अभी राहत नहीं दी जाएगी। सरकार ने अन्य जिलों के लिए कुछ व्यवसायिक और आर्थिक ग​तिविधियों को गति देने का फैसला किया है। जिससे कि श्रमिक वर्ग को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 1485 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 77 ने गंवाई …

जिन जगहों में आंशिक छूट दी जा रही है उनके लिए नियम व शर्तें लागू रहेगी, जहां मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना अनिवार्य होगा अन्यथा ये आंशिक छूट भी खत्म की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: एक और थाना प्रभारी की कोरोना से हुई मौत, इंदौर के एमवॉय अस्पताल में…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com