महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 476 नए मामले, 35 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 476 नए मामले, 35 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 476 नए मामले, 35 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 8, 2021 4:29 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 476 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,22,083 हो गई।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 35 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,513 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर1.82 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,12,211 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,181 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में