महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 12 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 17, 2021 3:34 am IST

ठाणे, 17 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 481 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,39,876 हो गई और संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 10,892 हो गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,825 हो गई है जबकि मृतक संख्या 2,670 हो गई है।

भाषा

सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में