ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19  लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 4, 2021 4:48 am IST

ठाणे, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,931 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,32,666 हो गए हैं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही 19 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,544 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि अब तक जिले में 2,89,324 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ उबर चुके हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 86.97 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में वर्तमान में 36,798 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 51,628 मामले आ चुके हैं और 1,235 लोग जान गंवा चुके हैं।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में