महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 5,092 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 5,092 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 5,092 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 24, 2021 3:55 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 24 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,092 नए मामले सामने आए और इसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,184 हो गयी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि एक दिन में 56 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7,186 तक पहुंच गयी।

उन्होंने बताया कि यहां कोविड-19 मृत्यु दर अब 1.63 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,669 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या 1,415 तक पहुंच गयी है।

भाषा

अविनाश मानसी

मानसी


लेखक के बारे में