छत्तीसगढ़ में 52 नए मरीज आए सामने, दिनभर में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले, रायपुर में नए 15 मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 52 नए मरीज आए सामने, दिनभर में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले, रायपुर में नए 15 मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 52 नए मरीज आए सामने, दिनभर में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले, रायपुर में नए 15 मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 6, 2020 5:16 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर से 52 नए मरीज सामने आए हैं, एम्स में ट्वीट कर यह जानकारी दी है। जिसके अनुसार कबीरधाम जिले से 28 मरीज, रायपुर से 11 मरीज, दुर्ग से 6 मरीज, रायगढ़ से 3 मरीज, मुंगेली से 2 मरीज, जशपुर से 1 और बिलासपुर से 1 मरीज सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर मिले 9 नए कोरोना मरीज, दिनभर में 32 नए मरीजों की पुष्टि, 669 हुई एक्टिव केस की

प्रदेश में आज 84 मरीज सामने आ चुके है, इसके पहले बलौदाबाजार से 14 मरीज,कोरबा से 10 मरीज, रायपुर से 4, कांकेर से 1, बिलासपुर से 2, सूरजपुर से 1 मरीज सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 15 IAS अफसरों के तबादले, बदले…

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 721 हुई, अब तक कुल 984 कोरोना संक्रमितों की पु​ष्टि हो चुकी है। वहीं अब तक 259 मरीज पूरी तरह ठीक, अब तक 23 जिले में फैला कोरोना
आज कुल 22 मरीज डिस्चार्ज हुए। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई।

ये भी पढ़ें: राजधानी में जर्जर पानी टंकी तोड़ते समय बड़ा हादसा, 1 मजदूर की मौत, …

जिलेवार नए मरीजों की संख्या इस प्रकार है —
कवर्धा- 28
रायपुर- 15
बलौदाबाजार- 14
कोरबा- 10
दुर्ग- 6
रायगढ़- 3
बिलासपुर- 3
मुंगेली- 2
जशपुर- 1
सूरजपुर- 1
कांकेर- 1


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com