इंदौर में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले, 4 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 3687
इंदौर में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले, 4 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 3687
इंदौर, मध्यप्रदेश। कोरोना का हॉटस्पॉट इंदौर में तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। अब यहां 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
पढ़ें- राजधानी में अब 123 के फार्मूले में खुलेगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, जानिए पूरी
इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3687 पहुंच गई है। चार और लोगों ने दम तोड़ा है। इंदौर में अब तक 149 लोगों की सांसे थमीं है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है।
पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, मध्यप्रदेश में आज सामन…
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकडा 8 हजार 788 पहुंच गया है। इस महामारी से अब तक 377 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, जबकि 5 हजार 639 लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं।

Facebook


