महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,957 नए मामले, 18 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,957 नए मामले, 18 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,957 नए मामले, 18 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: April 7, 2021 5:19 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,957 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,49,987 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से 18 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,599 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.88 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,99,165 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 85.48 प्रतिशत है। जिले में अभी 44,223 लोगों का इलाज चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 53,625 मामले सामने आए हैं और 1,241 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में