बदनपुर की पहाड़ी से गिरी चट्टान 6 लोग हुए घायल
बदनपुर की पहाड़ी से गिरी चट्टान 6 लोग हुए घायल
जबलपुर से एक बड़ी घटना की जानकारी मिली है जिसमे बदनपुर की पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक बच्चा और 6 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है की पुलिस प्रशाशन ने तत्काल पहाड़ी पर बने मकान को खाली करने का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि लोगो ने पहाड़ी के बीच में घर बना लिया है जिसके कारण जब भी तेज बारिश होती है तो इस तरह की दुर्घटना होने की ज्यादा उम्मीद रहती है। ज्ञात हो कि पिछले दो दिन से मौसम में अचानक बदलाव आया है। मध्यप्रेदश के कई इलाको में तेज बारिश के साथ ओला विष्टि भी हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी तेज बारिश की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़े – ब्रोकर महावीर चौरडिया खुदखुशी में 3 उद्योगपतियों के खिलाफ मामला दर्ज
ऐसे में बदनपुर की पहाड़ियों में घर बना कर रह रहे लोगो के लिए प्रशाशन तेज कार्यवाही करेगा। साथ ही ये भी बताया जा रहा है मदनमहल की पहाड़ियों पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है जिस पर कोर्ट में मामला दर्ज है। अभी तीन मकानों पर चट्टान गिरने का असर देखा गया है। टास्कफोर्स इस मामले पर अलर्ट रहकर काम कर रहा है।
वेब न्यूज़ IBC24

Facebook


