महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 614 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 614 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 614 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: February 25, 2021 4:52 am IST

ठाणे, 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 614 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,62,280 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी नए मामले बुधवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से पांच और लोगों की मौत के बाद, जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,251 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.38 प्रतिशत हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,51,056 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 95.72 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 4,973 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,793 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,203 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में