शामली में पुलिस अधिकारी समेत 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित
शामली में पुलिस अधिकारी समेत 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित
मुजफ्फरनगर, नौ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक पुलिस अधिकारी समेत 62 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में कोविड-19 के कुल मामले 1454 हो गए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में मंगलवार शाम तक 470 संक्रमित अपना इलाज करा रहे थे।
मेरठ के अस्पताल में रेफर किए गए 50 वर्षीय एक मरीज की मंगलवार की शाम को मौत हो गई।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के मुताबिक, 62 और लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है। शामली में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की तादाद 470 है।
संक्रमित लोगों में भवन थाने के एसएचओ भी शामिल हैं।
भाषा
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


