महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 708 नए मामले, 51 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 708 नए मामले, 51 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 708 नए मामले, 51 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 31, 2021 5:41 am IST

ठाणे, 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 708 नए मामले आए तथा 51 और मरीजों की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या जिले में 5,15,827 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गयी। जिले में कोरोना वायरस से अब तक कुल 9,214 लोग जान गंवा चुके हैं। जिले में मृत्यु दर 1.78 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके मरीजों और वर्तमान में उपचार करा रहे मरीजों के संबंध में विवरण उपलब्ध नहीं कराए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,09,874 और मृतकों की संख्या 2066 हो गयी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में