महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले, 61 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले, 61 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले, 61 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 22, 2021 3:48 am IST

ठाणे, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,07,316 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वहीं शुक्रवार को संक्रमण की वजह से 61 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,768 हो गई।

उन्होंने बताया कि ठाणे में अब कोविड-19 से मृत्यु दर 1.72 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 1,06,038 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,974 हो गई है।

भाषा स्नेहा

नेहा


लेखक के बारे में