आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 3, 2021 2:39 pm IST

अमरावती, 29 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,88,099 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बुधवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 129 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और एक संक्रमित की मौत हो गई।

राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 7,157 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,162 है। वहीं कुल 8,79,780 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा

शुभांशि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में