अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी को लेकर पुनर्विचार याचिका
अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी को लेकर पुनर्विचार याचिका
अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार की नाम वापसी को राजनीतिक साजिश और खरीद फरोख्त का मामला बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को फिर से सुनें, क्योंकि इसी हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में ये मामला पहले ही खारिज हो चुका है। इस याचिका की सुनवाई अब हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच करेगी। यदि याचिका स्वीकार हो जाती है तो फिर हाईकोर्ट के दो जज इसे सुनेंगे। भूपेश बघेल का दावा है कि उनके पास इस बात के पूरे सबूत हैं कि मंतूराम की खरीद फरोख्त में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके बेटे, उनके दामाद और पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे शामिल हैं।

Facebook


