मेरठ में एक युवक ने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार

मेरठ में एक युवक ने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार

मेरठ में एक युवक ने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 24, 2020 3:37 pm IST

मेरठ, 24 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के आरोपी एक युवक ने सड़क पर अपनी गर्दन पर वार कर लिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस के अनुसार सूरजकुंड निवासी दीपक (22) का 16 वर्षीय एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था और गत 20 नवंबर को वे दोनों घर से कथित तौर पर चले गए थे।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

उन्होंने बताया कि इसी बीच युवक थाना कोतवाली के करीब सड़क पर पहुंचा और किसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में