नाबालिग से बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 25 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि भोपा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार को लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था।
Read More News: कृषि बिल को लेकर बोले सिंधिया, 70 साल बाद किसानों को मिलने जा रही आजादी, विपक्षी कर रहे
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि भादंवि की धारा 363, 364 तथा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Read More News: गौरेला और पेन्ड्रा नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा
पीड़िता के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी लड़की को मोटर साइकिल पर एक स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
Read More News: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में उपचुनाव समेत बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो सकता है तारीखों का ऐलान

Facebook


